फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने पीडब्लूडी की भूमि चिन्हित की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसडीएम सदर संगीता ने बृहस्पतिवार को चमन पैलेस में पैमाइश कराकर पीडब्लूडी की भूमि को चिह्नित कराया। इसमें में करीब डेढ़ से दो हजार वर्ग फीट जमीन लोक निर्माण विभाग की मानी जा रही है।
विज्ञापन

एंटी भू माफिया अभियान के तहत कार्रवाई में ओर तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी संगीता दलबल और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चमन पैलेस पहुंची। उन्होंने पहले चमन पैलेस की भूमि और फिर लोक निर्माण विभाग की जमीन की पैमाइश कराई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि इस पैलेस में लोक निर्माण विभाग की कुछ भूमि शामिल है। इसको लेकर चमन पैलेस को कई बार पहले नोटिस भी दिए गए थे। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर इस पैलेस की भूमि की पैमाइश की गई। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ से दो हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है जो पीडब्लूडी की है। लोकनिर्माण विभाग की भूमि पर निशानदेही कर उसे खाली कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें