फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पर्चियां आने पर किसानों ने बंद कराया तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। पर्ची इंडेंट कम मिलने से नाराज गन्ना किसानों ने बृहस्पतिवार को बड़गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। इसके चलते कई घंटे तक तौल बंद रही।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को एसडीएम रामपुर मनिहारन व केन विभाग के कर्मचारियों ने कांटे चैक किए थे। इस दौरान ही किसानों ने देवबंद चीनी मिल द्वारा पर्ची कम दिए जाने की शिकायत की थी। अधिकारियों ने मौके पर कम से कम 600 कुंतल का इंडेंट जारी करने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह किसान बड़ी संख्या में देवबंद चीनी मिल के क्रय केंद्र पर पहुंचे और वहां तौल बंद करा दी। किसानों का कहना था कि आज भी इस गन्ना क्रय केंद्र पर मात्र 12 पर्ची ही किसानों को मिली हैं। शिवकुमार, महीपाल, ज्ञानसिंह, शिवधन आदि ने बताया कि गत दिवस के इंडेंट में मात्र 15 पर्ची आई थी। जबकि इस क्रय केंद्र से माजरा, सिसौना जमालपुर व बड़गांव सहित तीन गांव जुड़े हैं। किसानों ने बताया कि चीनी मिल बाहरी गन्ना क्रय कर रहा है जबकि अपने किसानों को कम इंडेंट जारी कर रहा है। इस कारण किसान गेहूं की बुआई करने में लेट होते जा रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को पर्ची जरूरत के अनुसार नहीं दी गई तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। करीब दो घंटे तक हंगामा करने के बाद किसान लौट गए। इस दौरान दयाराम, नाथी सिंह, ओमप्रकाश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें