फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ पर वर्चस्व को लेकर फिर शुरू हुई खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पर वर्चस्व को लेकर शिक्षक एक बार फिर आमने-सामने हैं। मंडलीय मंत्री मुकेश शर्मा ने मंगलवार को संगठन की बैठक बुलाकर संदीप पंवार पर गलत तरीके से संगठन का जिलाध्यक्ष बने रहने का आरोप लगाया। दावा किया कि वर्तमान में मोहित राणा संगठन के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि संदीप शर्मा को 29 अगस्त 2017 में जिलाध्यक्ष पद से हटाया जा चुका है। वर्तमान में मोहित राणा संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। इसके बावजूद संदीप पंवार गलत तरीके से खुद को जिलाध्यक्ष दर्शाकर काम कर रहे हैं, जो गलत है। जिलाध्यक्ष मोहित राणा ने कहा कि कोई भी शिक्षक संदीप पंवार या उसके साथियों के झांसे में न आए। जिलामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि 28 जून 2013 के बाद से सदस्यता आदि का धन संघ के अधिकृत खाते में नहीं जमा कराया गया है। इसके लिए संदीप पंवार और कोषाध्यक्ष राजीव यादव दोषी हैं। बैठक में प्रदीप शर्मा, संजय कुमार, राकेश शर्मा, अनंगपाल, विजय, शकील, मनोज कुमार, श्वेता, पूनम, विशाखा, पिंकी, रमा आदि मौजूद रहीं। उधर, संदीप सिंह पंवार ने खुद को ही जिलाध्यक्ष बताया, साथ ही दूसरे गुट द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। दावा किया कि सबसे अधिक शिक्षक उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें