फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम घडौला में करीब 60 बीघा भूमि से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एंटी भूमाफिया अभियान के तहत सदर तहसील के गांव घड़ौला में करीब 60 बीघा चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने गन्ना, गेहूं और सरसों आदि की बुआई कर रखी थी। तहसील प्रशासन ने ट्रैक्टर की सहायता से उस भूमि की जुताई कराकर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन

गांव घड़ौला स्थित चारागाह की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसील सदर की टीम तहसीलदार सुधीर कुमार के नेतृत्व मेें सुबह ही गांव में पहुंच गई। उन्होंने चारागाह की भूमि की पैमाईश करके उस पर ट्रैक्टर की सहायता से जुताई करा दी। इस जमीन में गन्ना, सरसों और गेहूं आदि की फसलों की बुआई की हुई थी। तहसीलदार सदर ने बताया कि टीम ने खसरा नंबर 316 रकबई 0.20 हेक्टेयर, 318 की 1.629 हेक्टेयर, खसरा नंबर 322 रकबई 1.536 हेक्टेयर और खसरा नंबर 330 रकबई के 0.930 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक फूल सिंह, ब्रह्मपाल, सोमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें