फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस डिफाल्टर पर डीएम हुए सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। योगी सरकार की प्राथमिकता वाली आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के लंबित संदर्भों का निस्तारण नहीं करने वालों पर डीएम पीके पांडे ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। उन्होंने समीक्षा के बाद 14 अधिकारियों को उनके यहां लंबित 107 संदर्भों का निस्तारण दो दिनों में कर उसकी आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक किसी भी दशा में आईजीआरएस पर कोई भी संदर्भ लंबित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

जनता की शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए प्रदेश में आईजीआरएस पोर्टल यानि समन्वित सुनवाई शिकायत प्रणाली शुरू की गई है। इसमें शिकायतकर्ता इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या और शिकायतों को रख सकता है। योगी सरकार की प्राथमिकता वाली इस प्रणाली के माध्यम से आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने वालों पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रति माह आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर लंबित प्रकरणों की निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन


आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रकरण
अधिकारी प्रकरण
नगरायुक्त 16
अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण ग्रामीण 12
खान अधिकारी 24
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी 14
जिला विकास अधिकारी 05
मुख्य चिकित्सा अधिकारी 06
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व 07
उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण 03
प्रधानाचार्य, आईटीआई 02
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 04
जिला उद्यान अधिकारी 03
उप निदेशक मंडी 04
जिला विद्यालय निरीक्षक 05
प्राचार्य डायट 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें