सहारनपुर। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चेयरमैन अताउरर्हमान वजदी ने कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। उन्होंने छह दिसंबर को काला दिवस मनाने की अपील की।
सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चेयरमैन अताउर्रहमान वजदी ने कहा कि छह दिसंबर 1992 में संविधान के रक्षकों की मौजूदगी में एतिहासिक बाबरी मस्जिद को षडयंत्र के तहत शहीद कर दिया गया था। इस दुखद घटना को याद करते हुए बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी छह दिसंबर को काला दिवस मनाएगी। इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज आतिशबाजान में सभा का आयोजन किया जाएगा। मस्जिद को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले से पूरा मुस्लिम समाज असंतुष्ट है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई है। हाजी उबैदुल्लाह काजिमी, मौलाना शाहिद मजाहिरी, शेरशाह आजम, मौलाना इकबाल फलाही, एम. जमाल, मौलाना मुमताज फलाही मौजूद रहे।