फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए लगेंगे 21 टेबिल, होंगे 26 राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए तमाम व्यवस्थाओं की तैयारी लगभग हो चुकी है। नगर निगम में इसके लिए 21 टेबल लगाए जाएंगे और 26 राउंड होने की उम्मीद है। मतॎगणना टेबल पर इस बार एक समय में प्रत्याशी और उनके एजेंट में से एक ही रहेगा। हालांकि आयोग के निर्देश पर इसमें आंशिक फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन

मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। नगर निगम चुनाव में 530 बूथ हैं। सेंट्रल वेयरहाउस कारपोरेशन परिसर में मतगणना के लिए 21 टेबिल लगाने की तैयारी है। मतगणना में 26 राउंड होंगे। परिणाम के दोपहर करीब 2 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को आरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार मतगणना टेबिल पर एक समय में प्रत्याशी या उसका एजेंट मौजूद रहेगा। मतगणना के बाद ईवीएम को तहसील के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को वे ही आरओ पास जारी करेंगे जिन्होंने उनका पर्चा जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें