फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिल प्रतियोगिता में एल्फा कंपनी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित 83 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन कैडेट्स के बीच कंपनी वार ड्रिल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें एल्फा कंपनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल जसवीर सिंह कंवर बीएसएम के निर्देशन में आयोजित शिविर में कैडेट्स ने हथियार चलाना, युद्ध लड़ना, ड्रिल, घायल साथियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उपचार देना समेत अनेक तरह का प्रशिक्षण लिया। समापन पर हुई प्रतियोगिता में राजेश यादव, ब्रिजेश पुंडीर, कुलदीप सिंह, विनोद थापा आदि एनसीसी अधिकारी निर्णायक रहे। कर्नल जेएस कंवर ने कैडेट्स को अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिविर के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर अनिल कुमार नारायण, सुधीर चौदियान, मनीष जायसवाल, मोनिका सैनी, अमृत प्रसाद गुरुंग, दिनेश चंद्र, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, बीबी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें