फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन प्रत्याशी पर होर्डिंग पर चंद्रशेखर का फोटो लगाने का आरोप, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। अंबेहटा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने बिना किसी अनुमति के ही भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण का फोटो होर्डिंग, पोस्टर पर लगा दिया। जिस पर भीम आर्मी के रामपुर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के रामपुर विधानसभा अध्यक्ष रोहित राज गौतम ने आरोप लगाया है कि अंबेहटा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व अध्यक्ष इनाम शाकिर ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण का फोटो अपने निजी लाभ के लिए चुनावी पोस्टर पर लगा लिया है। जबकि भीम आर्मी अराजनैतिक संगठन है। किसी भी राजनीतिक दल से उसका कोई संबंध नहीं है। चंद्रशेखर का फोटो गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में रोहित ने इनाम शाकिर के खिलाफ तहरीर दी। नकुड़ थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी इनाम शाकिर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के उल्लंघन का यह पहला मामला है। साथ ही बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति के नाम एवं फोटो का प्रयोग अपने चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग किए जाने का अपनी तरह का पहला ही मामला है। जिस पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें