फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायतों और तीन नगर पालिका पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायतों और तीन नगर पालिका पर भाजपा प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद की तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गंगोह नगर पालिका के उम्मीदवार की घोषणा भी जल्द की जाएगी। कांग्रेस, सपा और बसपा अपने प्रत्याशियों की पहले ही घोषणा कर चुकी है। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा करने पर सियासी घमासान तेज हो गया है।
मेयर पद का प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा हाईकमान ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद नकुड़ से शिव कुमार गुप्ता, देवबंद से महेंद्र सैनी और सरसावा से बिजेंद्र मोघा को प्रत्याशी बनाया। नगर पंचायत तीतरों से मामचंद्र जाटव, अंबेहटा से बबीता कश्यप, रामपुर मनिहारान से राकेश संवई, नानौता से रक्षा नामदेव, बेहट से ललित धीमान और सुल्तानपुर-चिलकाना से हुकम सिंह सैनी को उम्मीदवार घोषित किया है। गंगोह नगर पालिका पर भाजपा हाईकमान जल्द उम्मीदवार की घोषणा करेगी। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि हाईकमान ने छह नगर पंचायतों और तीन नगर पालिकाओं पर मंगलवार को प्रत्याशियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस, सपा और बसपा पहले ही मेयर, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। सभी प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होने के बाद चुनावी घमासान भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें