फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरमऊ और देवबंद शुगर मिलों ने किया गन्ना मूल्य भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की देवबंद और शेरमऊ शुगर मिलों ने मौजूदा पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान करना शुरू कर दिया है। जबकि गांगनौली शुगर मिल ने बुधवार को भुगतान करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की शेरमऊ चीनी मिल ने 4 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने के 7 करोड 25 लाख और देवबंद शुगर मिल ने 31 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के 2.50 करोड रुपये का भुगतान गन्ना विकास समितियों को भेज दिया है। जबकि बजाज शुगर मिल ने बुधवार को गन्ना मूल्य भुगतान करने का भरोसा दिया है। बता दें कि बजाज शुगर मिल और शेरमऊ चीनी मिलों पर गत वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भी है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि बकाएदार चीनी मिलों से पहले बकाया गन्ना मूल्य वसूला जाएगा। इस सीजन में समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने को लेकर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें