फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की आलोचना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सवादी) के 13वें जिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों की आर्थिक और अन्य नीतियों की आलोचना की गई। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, मीटबंदी के बाद अब जीएसटी ने किसान मजदूर और छोटे कारोबारियों को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है।
शनिवार को देहरादून रोड स्थित सभागार में हुए सम्मेलन में सीपीएम के राज्य सचिवालय के सदस्य डीपी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की आर्थिक, उदारीकरण, निजीकरण और सांप्रदायिक नीतियों ने देश को तबाही के कगार पर ला दिया है। देश की मूल समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लव जेहाद और गोरक्षा जैसे नारों को उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आम जनता सांप्रदायिकता फैलाने वाले नारों को ठकुराकर हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करने का काम कर रही है। वरिष्ठ नेता तिलकराज भाटिया, नवनीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मीचंद, राज जुल्फकार, राव दाउद खां, अमरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युनूस सिद्दीकी मंडल अध्यक्ष नियुक्त
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने युनूस सिद्दीकी को मंडल अध्यक्ष और इंदरसैन को युवा इकाई का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को मंडी समिति रोड स्थित सभागार में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शाहिद अंसारी और प्रमुख महामंत्री सुरेशपाल सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि व्यापारी आज मंदी के दौर से गुजर रहा है। शेख नदीम, रामकुमार कश्यप, रियाज सिद्दीकी, आसिफ अली, कलीम, मोबीन, नसीम, दानिश मलिक, अनस, आमिर, अहसान, शहजाद, मुजीब, शाहजेब आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें