विधवा पेंशन के लिए लगेंगे कैंप
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर एवं रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कराने के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में आनलाइन आवेदन पत्र भरवाने से लेकर स्वीकृति तक की कार्यवाही की जानी है। उन्होंने बताया कि जनपद में पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के लक्ष्य की पूर्ति के लिए 12801 लाभार्थी अवशेष हैं। इसलिए सभी तहसीलों, विकासखंडों और नगर निकायों में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार तथा शुक्रवार को कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
त्यौहारों के मद्देनजर धारा 144 लागू
सहारनपुर। त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने धारा 144 को लागू कर दिया है। अपर जिला अधिकारी प्रशासन सतीश कुमार दूबे ने बताया कि जनहित में ऐसा किया गया है ताकि शांति व्यवस्था में कोई दिक्कत न आए।