दो बाइकाें की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव महेशपुर में हिंडन नदी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। मंगलवार शाम छह बजे रामपुर मनिहारान थाने के गांव खटकाहेडी निवासी अनुज अपने लुधायाना निवासी 19 वर्षीय रिश्तेदार हर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद से अपने गांव लौट रहा था। अभी वह महेशपुर में हिंडन नदी के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही एक बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने नानौता अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।