फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन पर हुई। इसमें विभागीय अफसरों पर शिक्षक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया गया। बैठक में 22 और 23 अगस्त को सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप पंवार ने कहा कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक पदों पर पदोन्नति की मांग उठती आ रही है, जिसे अनसुना किया जा रहा है। इसके अलावा एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन निर्धारण, विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने, एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने, मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार शिक्षक पदों पर तैनाती देने समेत अनेक मांग अभी तक लंबित हैं। इसलिए शिक्षक 22 और 23 अगस्त को सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बीएसए ने बिना शासन के आदेश के अवकाश के लिए कोड व्यवस्था लागू की है, जिसका संगठन बहिष्कार करता है। शिक्षकों से कोड व्यवस्था का पालन न करने की अपील संगठन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें