फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में सुपर्दे खाक हुआ इकबाल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में सुपर्दे खाक हुआ इकबाल का शव
विज्ञापन

- केंदुकी में जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में हुआ था घायल

देवबंद (बागपत)। जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में घायल इकबाल की मौत के बाद मंगलवार रात कड़ी सुरक्षा में उसका शव सुपुर्दे खाक किया गया। उसके जनाजे के दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता भी पहुंचे।
गौरतलब है कि केंदुकी में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में अधेड़ इकबाल समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। इनमें से मंगलवार को उपचार दौरान इकबाल की मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इकबाल की मौत की सूचना जैसे ही देवबंद पहुंची अधिकारी अलर्ट हो गए। अधिकारियों ने शव पहुंचने से पहले ही केंदुकी गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ जाकर डेरा डाल दिया था। रात करीब 12.30 बजे जैसे ही इकबाल का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, पूर्व विधायक माविया अली, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बसपा नेता माजिद अली, ब्लाक प्रमुख फहीम, सपा नेता हैदर अली आदि ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद सभी नेता सैकड़ों लोगों के साथ मृतक इकबाल के जनाजे में शामिल हुए। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र, एसडीएम रामविलास यादव, सीओ सिद्धार्थ सिंह, कोतवाल पंकज त्यागी आदि शव के सुपुर्द-ए-खाक होने तक गांव में ही जमे रहे। साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी पल-पल की स्थिति पर नजर रखे रहे। डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार भी अधीनस्थ अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते रहे। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें