फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम और बैंक्वट हाल में चलती मिली चोरी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी दौरान पकड़ी विद्युत चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रविवार को विद्युत निगम की टीम ने नगर में एक बैंक्वेट हाल और फिटनेस जिम में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि करंजाली और दिवालहेड़ी गांव में निगम अधिकारियों ने 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित सलमान कुरैशी के जिम में छापा मारा। जहां टीम को बिना कनेक्शन बिजली का संचालन मिला। इसके बाद अधिकारी दारुल उलूम वक्फ मार्ग स्थित फिरदौस गार्डन पहुंचे। यहां भी अधिकारियों को बिना कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल होते मिला। राजपाल सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में फिरदौस गार्डन के मालिक सन्नाउल्लाह और जिम के मालिक सलमान कुरैशी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके साथ ही करंजाली और दिवालेहड़ी में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। जहां टीम ने 20 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें