फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज, फल, वस्त्र एवं दक्षिणा देकर लिया गुरु का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज, फल, वस्त्र एवं दक्षिणा देकर लिया गुरु का आशीर्वाद
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वामी शिव नारायण संजीवनी संस्थान और संत समाज की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु भक्तों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज के कल्याण हेतु गुरु ग्रंथ अन्यास साहेब के प्रवचन और हवन यज्ञ किया गया। महंत केवल कृष्ण महाराज ने प्रवचनों से कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु जन की तन मन धन से यथा शक्ति सेवा करके उनसे ज्ञानमयी दीक्षा ग्रहण की जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा अर्चना करके देव गुरु बृहस्पति वेद व्यास एवं गुरु का पूजन करके अनाज फल, वस्त्र एवं दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। पूजन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत केवल कृष्ण, माया देवी, माला, पूनम, अजय सवाई, राम किशोर, राजेश खन्ना, विनोद, मनोज, सुरेश, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें