फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों से दूध के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्थानों से दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

सहारनपुर। ईद के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हसनपुर चुंगी और नवादा तिवाया से दूध के दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जिससे डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में ईद के त्यौहार के मद्देनजर दूध के नमूने लेने के लिए निकले। टीम ने नई खुली दूध की पैकिंग डेयरी आशीष जैन की राजदरबार मिल्क गुड लाइफ डेयरी पर छापा मारा। उनका नवादा तिवाया पर काऊ मिल्क के नाम से पैकिंग हो रही थी। टीम ने वहां से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। इसके अलावा हसनपुर चुंगी पर लगभग एक क्विंटल दूध लेकर आ रहे ग्राम मनानी नल्हेड़ा निवासी रोहताश को रोक कर उसके दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ईद के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें