फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू से निपटने के लिए जिला सहित सीएचसी पर 113 बेड आरक्षित

Fri, 10 May 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इस बार डेंगू से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट मोड पर है। एसबीडी जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 113 बेड आरक्षित कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाएं जाएंगे। वार्ड में मरीजों के लिए दवा, मच्छरदानी रहेगी। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। पिछले साल जिले में डेंगू के 435 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। लार्वा भी पनपने लगा है, जो आने वाले दिनों में खतरा बन सकता है। फिलहाल राहत वाली बात यह है कि अभी डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी स्वास्थ्य विभाग ने विभागों से आपसी तालमेल शुरू कर दिया है ताकि डेंगू से पहले सभी तैयारियां की जा सकें। पिछले साल डेंगू में रिकॉर्ड 435 मरीज मिले थे। एसबीडी जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए आठ बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया है। इसके अलावा देवबंद, सरसावा, फतेहपुर, नकुड़, नानौता, रामपुर मनिहारान, गंगोह, नागल आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर करीब 46 गांवों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें सोमवार से विभाग की टीमें पहुंचेगी। जहां लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ-साथ साफ-सफाई को लेकर बताएंगी। विभाग इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। एक महीने पहले ही सभी तैयारियों को करने में जुटा है ताकि आने वाले दिनों में डेंगू से निपटा जा सके।
-
वर्जन
डेंगू को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बना दिए हैं। इनमें 113 बेड आरक्षित हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें