फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम
विज्ञापन

सहारनपुर। आतंकियों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद हर किसी ने भारतीय वायुसेना को सलाम किया। पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों पर कार्रवाई से लोगों में खुशी की लहर है। भारतीय सेना की बहादुरी और पराक्रम की प्रशंसा की गई है। जनप्रतिनिधयों और लोगों का कहना है कि आतंकवाद का जड़ से खात्मा होना चाहिए। हिंदुस्तान ने पूरी दुनिया को बताया कि आतंकवाद के मसले पर भारत चुप बैठने वाला नहीं है। आतंकवाद के मामले में जनप्रतिनिधियों ने सेना और सरकार का समर्थन किया।

भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि हमारी सेना हमेशा पराक्रम दिखाती आई है। जब-जब हिंदुस्तान की आन-बान-शान पर बात आई, तब-तब सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। बालकोट में हुई एयर स्ट्राइक से पूरी दुनिया को पता लग गया कि भारत किसी कम नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में आयुष राज्य मंत्री डाक्टर धर्म सिंह का कहना है कि पुलवामा में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूर्ण स्वतंत्रता देे दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि था कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बड़ी कीमत चुकानी होगा। अब बालकोट में कार्रवाई कर पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

शहर से सपा विधायक संजय गर्ग का कहना है कि सेना के पराक्रम पर किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है। हम सेना के जवानों को सलाम करते हैं। हमारी सेना जल्द पूरी तरह जड़ से आतंकवाद को खत्म कर देगी। आतंकवाद के मसले में हम सेना के साथ है। सेना ने पराक्रम दिखाकर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

गंगोह से भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी का कहना है पूरी दुनिया भारतीय सेना की वीरता से अच्छी तरह परिचित है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों पर कार्रवाई कर वायुसेना ने देश गौरवान्वित कर दिया। युद्ध हुआ तो कुछ ही देर में हमारी सेना पूरी तरह आतंकवाद और पड़ोसी देश का सफाया कर देगी।

रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने जान हथेली पर रखकर सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। आज पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान हमेशा कायरना हरकत करता है, लेकिन भारत सीधा सामने जवाब देता है। सेना की बहादुरी को सलाम करते हैं।

देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह का कहना है कि यह तो मात्र ट्रेलर था। भारत से सीधा युद्घ करना पाकिस्तान की हैसियत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना हमेशा दुश्मनों को करारा जवाब देती आई है। वह दिन दूर नहीं है, जब आतंकवाद और उनके सरपरस्तों का पूरी तरह खात्मा होगा।

सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर का कहना है कि आतंकवाद के मामले में हम भारतीय सेना और सरकार के साथ हैं। वायुसेना ने आतंकियों पर कार्रवाई कर दुश्मनों की कमर तोड़ दी है। भारतीय सेना इसके लिए बधाई की पात्र है। आतंकवाद का जड़ से खात्मा होना चाहिए। ताकि दुनिया में शांति कायम हो सके।
विज्ञापन


बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी का कहना है कि हमारी सेना हमेशा दुश्मनों को पस्त करती आई है। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्घांजलि दी है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें