फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर अधिवक्ताओं ने बजट पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को आयकर कार्यालय सभाकक्ष में विधिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिविर वत्स ने की। गोष्ठी में बजट को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बजट पर अपनी-अपनी बात रखी।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ संस्था के संरक्षक जेएस अरोड़ा और वरिष्ठ अधिवक्ता एके वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधिक इकाई के चेयरमैन संजय चौधरी द्वारा बजट पर चर्चा करने के लिए रमणीक सिंह सचदेव को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। रमणीक सिंह सचदेव ने बजट पर विस्तार से अपनी बात रखी। संस्था के महासचिव कुलविंदर सिंह राठौर ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की घटना को बेहद दुखद बताया। मौजूद अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में जसविंदर सिंह अरोड़ा, जेएस अरोड़ा, प्रियांक शर्मा, हरीश अग्रवाल, राजेश वधवा, अटलबिहारी शर्मा, विकास शर्मा, मोहम्मद याहिया, अनिल शर्मा, श्रवण कुमार, खालिद खान, राजीव खुराना, हरिओम, अब्दुल रहमान, शिवानी अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें