फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से आज आएगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के समक्ष शनिवार को स्वच्छता संकल्प पत्रों का प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कई गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता के दौरान डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि स्वच्छता संकल्प पत्र पोस्टकार्ड के आकार का था। करीब दो लाख कार्ड प्रकाशित कराए गए थे, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ ही एक संकल्प लिखा गया था। ग्राम पंचायतों में भेजे गए थे। एक-एक पत्र पर पांच से छह लोगों ने हस्ताक्षर कर खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लिया था। संकल्प लेने वालों की संख्या दस से 12 लाख बैठती है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
डीएम ने दावा किया कि इस तरह का कार्य उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कहीं नहीं हुआ है। इसके लिए प्रशासन ने लंदन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम सहारनपुर आकर देख भी चुकी है। अब केवल नाम दर्ज होना बाकी है। उन्होंने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम संकल्प पत्रों की पड़ताल के लिए 15 दिसंबर (शनिवार) को सहारनपुर पहुंचेगी। इसके लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया है, जो पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। इस दौरान दिव्यांग, ग्रामीणों और महिलाओं की टीमें ओडीएफ का प्रैक्टिकल डेमोस्ट्रेशन यानी प्रयोगात्मक प्रदर्शन करेंगी। इससे पहले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वच्छता को लेकर लघु नाटिका का मंचन करेंगे। पत्रकार वार्ता में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---- दो रिकार्ड बनाने का प्रयास
डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि दस से 12 लाख लोगों से संकल्प पत्र भरवाने का रिकार्ड बनाने के साथ ही सहारनपुर दूसरा रिकार्ड भी बनाएगा। यह रिकॉर्ड सभी दो लाख संकल्प पत्रों की डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन बनाने का होगा। उन्होंने बताया कि 51 हजार संकल्प पत्रों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सामने डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा। खास बात यह है कि एक संकल्प पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें