शिक्षा ही विकास की एकमात्र कुंजी: निम
बड़गांव (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। ऐसे में वे किताबों में मन लगा कर एक अच्छा नागरिक बनने का लक्ष्य निर्धारित कर उच्च शिक्षा ग्रहण करे।
रविवार को विधायक देवेंद्र निम टपरी गांव स्थित महाराणा प्रताप मेमोरियल इंटर कालेज को जोड़ने वाली 81 मीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण करने के बाद कालेज में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सीखो ओर कमाओ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को सिलाई एवं कंप्यूटर की 180 बच्चों को पुस्तकें भेंट करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा ही विकास की एकमात्र कुंजी होती है। बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर विधायक ने स्काउट गाइड , प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा सिलाई के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। विधायक ने कहा कि आने वाला युग पूर्णतया कंप्यूटर का युग है। इसलिए किसानों को भी अब खेती करने के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता पड़ेगी। सहारनपुर से वार्ड 34 से पार्षद दिग्विजय सिंह चौहान, क्षत्रिय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने भी पुस्तकें दी। एसएमई कालेज प्रवक्ता बृजेश पुंडीर, आईसीए डायरेक्टर संजीव कुमार व जनरल मैनेजर सुमित त्यागी, प्रबंधक उग्रसेन पुंडीर, दिनेश सिंह, अशोक कुमार, डा सोमेंद्र, हरपाल सिंह , ग्राम प्रधान नीरज , उपासना, आरती, पारूल ,आरती रही। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया।