फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से मनाया गोवर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धाभाव से मनाया गोवर्धन
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में गोवर्धन पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाकर भंडारों का आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान गिरिराज की पूजा और श्रृंगार किया गया।
गोवर्धन पर्व पर लोगों ने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन किया। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए अन्नकूट का भोग लगाया गया। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण का गोबर से सुंदर रूप बनाया गया। मंदिर संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने भगवान गोवर्धन का दूध और दही से अभिषेक कर भोग अर्पित किया। इस दौरान प्रमोद माहेश्वरी रामकुमार गुप्ता, पंडित शुुुभम कौशिक, पंडित बलदेव तिवारी, पंडित शंभु पंत, मनोज वालिया, सुरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश शर्मा, अनिल सैनी, प्रदीप कुमार, नवीन वालिया, अखिल, विवेक, विशाल शर्मा, सचिन गोयल, विष्णु मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गोबर से गिरिराज भगवान का स्वरूप बनाकर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से श्रृंगार किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराकर प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए। इसके पश्चात गिरिराज भगवान की आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण का प्रत्यक्ष रूप है। इसमें अरुण स्वामी, मेहरचंद, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, सुधीर त्यागी, प्रेम चंदेल, अश्वनी कांबोज, संजय चौहान, मुनेश गोयल, सुधीर त्यागी, प्रेम चंदेल, विभा, प्रभात, राजबाला, सरिता, सुचेता, कविता, गौरव मौजूद रहे।
मोहल्ला मिश्रान खालापार स्थित मंदिर श्री द्वारिकाधीश में श्रद्धाभाव से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पंडित राज कुमार ने गोबर से निर्मित भगवान श्री गिरिराज और गऊ पूजा कराई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान गिरिराज और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की और भंडारे का आयोजन किया गया। मोहन माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, राघव, गोविंद, गोपी चंद, आशीष, राजीव, प्रमोद, रंजना, ज्योति माहेश्वरी, क्षमा, मालती मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भूतेश्वर मार्ग स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, चकराता मार्ग के श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड के श्री साईं धाम मंदिर, कोर्ट रोड के श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, पुलिस लाइन के निकट स्थित तहसील शिव मंदिर, मेला गुघाल परिसर में श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, गिल कॉलोनी में श्री नारायणपुरी मंदिर, गोविंदनगर मां काली मंदिर, बेहट रोड के आशेश्वर महादेव मंदिर, रामनगर पठानपुरा में श्री दुर्गा मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के बाद कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें