हर्षोल्लास के साथ मनाया भैया दूज
रामपुर मनिहारान। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीके संतोष दीदी ने बताया कि त्योहार को यदि आध्यात्मिक अर्थों से मनाया जाये तो विश्व में भाईचारे का राज्य स्थापित हो जाएगा और मानव अपनी जो सत्य पहचान भूलने के कारण पाप कर्म कर रहा है, उनसे बच जाएगा। इस मौके पर बीके कोमल बहन ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मास्टर बाबूराम शर्मा, जगपाल सिंह, सुरेश, राजबीर, जनक, नाथीराम, जयपाल, जनेश्वर, राजकुमार, कांता, सुदेश, बाला, सुशील, कला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो