फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के लिए होगा आनलाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए होगा आनलाइन रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम का हिस्सा बन गया है। बेहतर और जल्द इलाज के लिए मरीज अब अपने मोबाइल से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर इलाज पा सकते हैं। जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
अभी तक मरीज जिला अस्पताल में एक रुपये की पर्ची बनवाकर ओपीडी में चिकित्सकों से इलाज पाते हैं। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगती हैं। इनमें मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मगर यदि आप कतार में लगने से बचना चाहते हैं तो आपको अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट या फिर मोबाइल से जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस वेबसाइट पर एसबीडी जिला अस्पताल सहारनपुर का नाम अंकित है, जिसमें जाकर मरीज या उसका तीमारदार पूरी औपचारिकताएं पूर्ण कर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाला मरीज आम मरीज नहीं रहेगा, बल्कि वह खास मरीज होगा। उसे कतार में लगने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीजों के लिए दोपहर एक से दो बजे तक का ओपीडी का स्पेशल समय रखा गया है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाला व्यक्ति अस्पताल से पर्चा बनवाकर सीधे ओपीडी में एंट्री कर इलाज पा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत तमाम सरकारी विभागों के कार्यों को आनलाइन किया जा रहा है। मरीजों के आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना भी इसी मुहिम का हिस्सा है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाला मरीज सामान्य मरीज नहीं गिना जाएगा, बल्कि उसे खास मरीज की श्रेणी में रखकर इलाज किया जाएगा।
- विक्रांत तिवारी, प्रबंधक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें