गंगोह (सहारनपुर)। नगर एवं देहात की अनेक शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर सहभागिता की। तन-मन से हिंदी भाषा को अपनाने का आह्वान किया गया।
प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि हिंदी हमारी मातृ भाषा के साथ-साथ प्राचीनतम भाषा है। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। संचालन दिव्या शर्मा ने किया। नामदेव पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानाचार्य बलबीर सिंह सैनी ने हिन्दी भाषा को सबसे महान बताया। उन्होंने कहा कि 1949 में हिंदी को राष्ट्र भाषा घोषित किया गया। प्रबंधक पंकज कुमार और प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने बलबीर सिंह सैनी को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों आशुतोष, श्रुती जैन, रिया खन्ना, वशिंका शर्मा, अनुष्का, अन्नन्या राजपूत ने अनेकों जानकारियां साझा की। अरविंद शर्मा, सचिन शर्मा, राजेन्द्र कुमार, रूचि अग्रवाल, तुलसी, लुबना, रोबिन, मनोज कौशिक आदि रहे।
सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह, आदेश गर्ग, नरेंद्र तायल, मुकेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के अलावा कविता पाठ भी किया गया। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बच्चों को हिंदी की महत्ता की जानकारी दी। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने हिंदी की अवहेलना पर चिंता जताई। निबंध एवं कविता वाचन प्रतियोगिता भी हुई। प्रबंध समिति के नीरज गोयल एवं वरुण गर्ग ने भी विचार रखे।