फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राज्य सूचना आयुक्त समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में राज्य सूचना आयुक्त समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सड़क पार कर रहे पशुओं को बचाने के प्रयास में राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान की गाड़ी सामने से आ रही कार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सूचना आयुक्त समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की रात में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित घलौली चेक पोस्ट से आगे मुजफ्फरनगर की सीमा में हुआ। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मोहम्मद उस्मान अपनी सरकारी गाड़ी द्वारा सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। घलौली चेक पोस्ट से कुछ आगे जाते ही सड़क क्रास कर रहे कुछ जंगली पशुओं को बचाते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ऋतु पूनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के संबंध में मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें