फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे करें भगवान श्रीगणेश का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सच्चे मन से भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना करने सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ब्रहमपुरी कॉलोनी स्थित श्री बग्लामुखी मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ और तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने बताया कि रोजाना भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के सम्मुख सबसे पहले गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पूजा का संकल्प लें। फिर गणेश जी का ध्यान करने के बाद उनका आह्वान करें। इसके बाद गणेश भगवान को स्नान कराएं। सबसे पहले जल से, फिर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण) और पुन: शुद्ध जल से स्नान कराएं। गणेश जी को वस्त्र चढ़ाएं। गणपति की मूर्ति पर सिंदूर, चंदन और फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद धूप बत्ती जलाएं। एक दूसरा दीपक जलाकर गणपति की मूर्ति को दिखाकर हाथ धो लें। हाथ साफ करने के लिए नए कपड़े का इस्तेमाल करें। मूंग की दाल से बनी मिठाई, फल, नारियल अर्पित करें। भगवान गणेश की मूर्ति की परिक्रमा कर पूरे परिवार सहित गणेश भगवान की आरती कर भूल-चूके के लिए माफी मांगे।
विज्ञापन

बड़ी नहर पर होगा भव्य कार्यक्रम
सहारनपुर। भगवान श्री गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए अंबाला रोड और मानकमऊ स्थित पूर्वी नहर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोई श्रद्धालु पांच दिन, कोई सात दिन और दस दिन का अनुष्ठान करने के बाद मूर्ति का विसर्जन करता है। 23 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम होगा। लेबर कॉलोनी, हरि मंदिर, राज विहार कॉलोनी, रानी बाजार, खलासी लाइन से बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली जाएगी और नहर पर पहुंचकर श्रद्धालु विसर्जन करेंगे।
मंदिरों और घरों में होंगे भंडारे
सहारनपुर। भगवान श्रीगणेश को घर में स्थापित करने वाले श्रद्धालु विसर्जन वाले दिन पूजा-अर्चना करने के साथ भंडारे का आयोजन करते हैं। आरती कर परिवार के साथ नहर पर मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इसके साथ ही मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें