25 को जंतर मंतर पर धरना देगा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि व्यापारियों विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल 25 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देगा। इसके लिए 18 सितंबर से जनजागरण यात्राएं निकलेंगी।
शनिवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था की खामियों और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के चलते व्यापारी समाज परेशान है। जटिल कानूनों के चलते दो वर्ष से व्यापार ठप पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि सख्त नियमों के कारण कई व्यापारी अवसाद ग्रस्त भी हो गए हैं। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्रीय फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के नेतृत्व में 25 सितंबर को जंतर मंतर पर धरना देंगे। इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधि भागेदारी करेंगे। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भारत कर्णवाल और वुडकार्विंग उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष जुनेद खान आदि ने भी विचार रखेे।
इसमें विरेंद्र बहल, अमित माहेश्वरी, अनिल धारिया, सरदार जुगेंद्र सिंह ठकराल, विनीत कर्णवाल, संजय तिवारी, सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा, सुभाष धमीजा, ज्ञानचंद सचदेवा, मुकेश सेठी, अशोक भंडारी, विजय खुराना, अशोक कालिया, जगदीश पपनेजा, वीर सिंह बत्रा, विनय जिंदल, राजीव भरतरी, पंकज कालड़ा, राजीव कोहली आदि रहे।