गंगोह (सहारनपुर)। कृषि विभाग द्वारा गांव दूधला में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
किसान मेले का उद्घाटन विधायक प्रदीप चौधरी ने किया। मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अत्याधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। बताया कि आधुनिक तरीके से नए यंत्रों की मदद से किसान अपनी आय बढ़ा सकते है। विधायक प्रदीप चौधरी, कृषि निदेशक बीएस राजपूत, उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही पारदर्शी एवं यंत्रीकरण सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। एलडीएम पीएनबी राजेश कुमार, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, गन्ना विभाग सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। नीरज कुमार, बिलेंद्र सिंह, महक सिंह, विक्रम सिंह, नन्दू सिंह, अंजेश कुमार, चेतन सिंह, रणधीर सिंह, विनोद, पप्पू सिंह, आदि किसान एवं रविंद्र चौहान, विकास कुमार, भूपेंद्र मलिक, केपी सिंह आदि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।