फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड की रिहर्सल बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की रिहर्सल बैठक बृहस्पतिवार को हुई, जिसमें मुख्य बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रस्तावों से हटकर शहर के विकास से जुड़े अन्य मामलों को भी रखा गया। प्रस्तावों पर सवाल उठाने वाले पार्षदों को महापौर ने आश्वस्त किया कि सबकी बात सुनी जाएगी और अमल भी होगा।
विज्ञापन

बोर्ड की मुख्य बैठक आज शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे सर्किट हाउस में होनी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को रिहर्सल बैठक हुई, जिसमें पार्षदों ने अपनी बात रखी। मंसूर बदर ने मेला गुघाल के बजट पर अपनी बात रखी। मेला गुघाल में लगने वाले मेडिकल कैंप में रखी जाने वाली दवाओं के बजट में बढ़ोत्तरी की मांग की। उन्होंने कहा कि म्हाड़ी स्थल पर सांपों की भरमार है। ऐसे में सांप के काटे के इलाज की व्यवस्था भी मेला गुघाल के मेडिकल कैंप में होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम की डिस्पेंसरी का मामला भी उठाया। इसके अलावा वार्डों को ओडीएफ घोषित करने पर सवाल भी उठाए। बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू ने शहर की साफ-सफाई का मामला उठाया। साथ ही उन्होंने रुके पड़े विकास कार्यों का मामला भी सदन के समक्ष रखा। अन्य पार्षदों ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराईं। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि सभी पार्षदों की बात सुनी जाएगी और उनपर अमल भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें