फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में शिक्षकों को पंफलेट बांटने के आरोप में गांव साढ़ौली हरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक उपेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। उन्हें नानौता बीआरसी से संबद्ध किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबन के साथ ही दो खंड शिक्षा अधिकारियों को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक उपेंद्र कुमार यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हैं। आरोप है कि उपेंद्र सिंह ने यहां सरकारी कर्मचारी का परिवार निवास करता है, पुरानी पेंशन बहाल न होने तक कोई भी राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति वोट मांगकर शर्मिंदा न हो। ईवीएम में नोटा का विकल्प भी उपलब्ध है। निवेदक सरकारी कर्मचारी का परिवार व सभी रिश्तेदारों का पंफलेट अपनी एसोसिएशन के लेटरपैड पर प्रकाशित कराकर शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान बांटा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सरकारी आचरण सेवा नियमावली 1956 का उल्लंघन है, जिस कारण उपेंद्र सिंह को निलंबित किया है। खंड शिक्षा अधिकारी देवबंद प्रभात कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी नकुड़ बृजमोहन को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें