फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाएंगे बाला साहेब ठाकरे का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित शिवसेना की बैठक में 23 जनवरी को बाला साहब ठाकरे जन्मदिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश सचिव सुभाष कक्कड़ ने कहा कि पार्टी कार्यालय पर जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी धीरेंद्र राठौर और विद्यार्थी सेना अध्यक्ष चौधरी शुभम परमार ने कहा कि बाला साहेब के जन्मदिवस पर शिवसेना एक हजार नए सदस्य बनाने का काम करेगी। इसके साथ ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा 50 लोगों को रोजगार देने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस दौरान राजीव ठकराल, सौरभ कुमार, शिवम सैनी, रवि पुंडीर, रूपक मोहन, शेखर कर्णवाल, जनेश्वर सैनी, पवन नारंग, विनोद बत्रा, अनुज गुप्ता, राकेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें