फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में टॉप पर रहा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में टॉप पर रहा जनपद
विज्ञापन

सहारनपुर। बैंक खाता धारकों के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में सहारनपुर प्रदेश में अव्वल रहा है। जबकि बरेली इस लिस्ट में सबसे पीछे है। वहां पर अभी तक खाता भी नहीं खुला है। इस योजना में काफी कम प्रीमियम पर व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा किया जाता है।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में सर्वाधिक बीमा कराकर जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में 52812 लोगों का यह बीमा कराया जा सकता है। इस योजना में बरेली सबसे पीछे है वहां पर अभी तक खाता भी नहीं खुला है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में दो तरह के बीमे कराए जाते हैं। पहले में 18 से 50 वर्ष के व्यक्ति का बीमा होता है। इसकी प्रीमियम 330 रुपये प्रतिवर्ष है। इसमें व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात दो लाख रुपये का सुरक्षा कवर मिलता है। दूसरी प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में 18 से 70 वर्ष तक के किसी भी व्यक्ति का बीमा हो सकता है। इसकी प्रीमियम मात्र 12 रुपये प्रति वर्ष रखी गई है। इसमें भी दो लाख रुपये का सुरक्षा कवर है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि जनपद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में टॉप फाइव जिले
नंबर जिला कुल बीमा संख्या में
1- सहारनपुर 52812
2- अमेठी 52516
3- अंबेडकर नगर 32001
4- मुरादाबाद 30870
5- हरदोई 25268
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें