फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई में रविवार को विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही राजकीय आईटीआई से पढ़कर अच्छी जॉब कर रहे पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण तथा जिला समन्वयक आरके मिश्रा ने की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य मुलकीराज सैनी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में कौशल विकास योजना कोर्स में सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए, जबकि 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान आईटीआई के छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में कार्यरत पूर्व छात्र सुधीर कुमार को कार्यक्रम का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया। उद्यमी एवं पूर्व छात्र नितिन राणा, प्रदेश स्तरीय कौशल विकास प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले अक्षय सिंघल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुहेल अहमद, विजय यादव, सरदार सिंह, आरपी काम्बोज, शिवचरण, रमेश शर्मा, दीपक वर्मा, ब्रह्मानंद, राजेश, सुरेंद्र, रणबीरि सिंह, भगवत, बिजेंद्र, धर्मपाल, अमित, विनीत, मनमिंद्र कौर, भारती, अंजू, नीरज, मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें