गोद लिए गांवों को निर्धारित समय में कराएं कुपोषण मुक्त
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि गोद लिए गांवों को निर्धारित समय में कुपोषण मुक्त कराएं। 30 अगस्त से पहले वेबसाइट पर कुपोषण मुक्त बच्चों की फोटो अपलोड की जाए। डीएम ने विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में डीएम ने मासिक बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों ने 100 गांव गोद ले रखे है, जिसमें से 31 गांव कुपोषण मुक्त कर लिए गए। बाकी बचे गांवों को 30 अगस्त से पहले कुपोषण मुक्त कराया जाएं। नोडल अधिकारी कुपोषित और कुपोषण मुक्त हुए बच्चे का फोटो खींचकर उनके समक्ष प्रस्तुत करें। डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को किसानों का भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ संजीव रंजन, सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी, डीएफओ विजय सिंह मौजूद रहे।