फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अधिकारी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम टांडा फतेहपुर निवासी पाल्ला ने पूर्व एमएलसी पर दर्ज कराए गए मामले में पुलिस अधिकारी पर उस पर फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पाल्ला का आरोप है कि उसने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर जमीन पर अवैध कब्जा करने, गवाहों को धमकाने का आरोप लगाते हुए मिर्जापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन जांच अधिकारी उस पर फैसला करने के लिए दबाव बना रहा है। इंकार करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। पाल्ला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
------
--पूर्व एमएलसी पर कार्रवाई करने की मांग
संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज ने आरोप लगाया है कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी को अवैध बताते हुए बंद कराए जाने की मांग की है। ग्राम फतेहपुर निवासी पारस ने पूर्व एमएलसी एवं उसके पुत्रों पर जमीन कब्जाने एवं पेड़ कटवाने के मामले में गवाही से रोकने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें