देवबंद (सहारनपुर)। नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने सफाईकर्मियों की मांगों के संबंध में एक सात सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा है। जिसमें मांगे पूरी न होने पर 12 जुलाई से कलमबंद हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी गई।
महासंघ अध्यक्ष अनिल कुमार व महामंत्री राजू ने ईओ विनोद कुमार को प्रेषित ज्ञापन में सातवे वेतन के बढ़े हुए एरियर का भुगतान शीघ्र कराने, संविदा सफाईकर्मियों के 3 महीने के एरियर का भुगतान कराने, सफाईकर्मियों को गर्मियों की वर्दी दिलाने, एक प्रतिशत एरियर का भुगतान कराने, ठेका सफाईकर्मियों का 2 माह का वेतन दिलाने तथा रिटायर्ड कर्मचारियों का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जायज मांगों को 11 जुलाई नहीं पूरा हीं किया गया तो 12 जुलाई से सफाईकर्मी कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।