फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत से नहीं हो रहा बकाया भुगतान : राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल मालिकों की मिलीभगत से नहीं
विज्ञापन

हो रहा बकाया भुगतान: राजपाल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ सपा नेता चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार की मिल मालिकों से मिलीभगत के चलते बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को हकीकत नगर स्थित आवास पर बैठक में चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों को उनकी फसलों को वाजिब भाव नहीं मिल रहा है। इससे साबित हो रहा है कि भाजपा सरकार के ऐजेंडे में किसान नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में समय से गन्ना मूल्य दिलाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार सीजन समाप्त होने के तीन महीने बाद भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करा सकी है। उन्होंने सरकार से जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। बाबूराम गुर्जर, अरविन्द मुखिया, शाहिद अंसारी, कुलवीर राणा, अरविन्द सैनी, नाथीराम प्रधान, भूल्लण प्रधान, बिटटू नंबरदार, कल्याण गुर्जर, सतपाल मुखिया, नबाब गुर्जर, इरफान मलिक, नवाब यादव, ओमपाल सिंह, पंजाब सिंह, प्रवीण चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता ओमपाल राठौर ने की। संचालन ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें