फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज-ए-कुरआन का जन्नत में होगा बहुत ऊंचा रुतबा: कैसर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पवित्र रमजान माह की 23वीं शब में नगर में अलग अलग स्थानों पर तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। इस दौरान सामूहिक दुआ का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों ने रो-रोककर अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन

मोहल्ला ख्वाजाबख्श में शिक्षक असद सिद्दीकी के यहां उनके बेटे हाफिज अनस सिद्दीकी ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। इस अवसर पर दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद व मदरसा जामिया तुल अनवरिया के मोहतमिम मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि रमजान बरकतों व रहमतों वाला महीना है। कुरआन पाक अल्लाह ने रमजान के महीने में ही नाजिल किया। उन्होंने कहा कि बेहद खुशनसीब हैं वह मां बाप जिनके बच्चों ने सीनों में अल्लाह के कलाम को महफूज किया है। जन्नत में हाफिज-ए-कुरआन का रुतबा बेहद ऊंचा होगा। अंत में उन्होंने देश व दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई। इस मौके पर अथर उस्मानी, सुहेब उस्मानी, सैय्यद अतहर, वजाहत शाह, फैसल मसूदी, मौलाना शारिक व यासिर उस्मानी आदि मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ला दीवान स्थित तैय्यब मस्जिद में हाफिज जकवान ने तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल किया। इस मौके पर दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना अब्दुल रउफ ने कहा कि मुसलमानों की परेशानियों का सबसे बड़ा कारण कुरआन पाक से दूरी है। जिस दिन मुसलमानों ने कुरआन की तालीम को जिंदगी में उतार लिया। तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कुरआन पाक की तिलावत करने तथा उसकी शिक्षाओं पर अमल करने की नसीहत दी। अंत में उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ कराई। इस मौके पर असलम काजमी, मो. जीशान, अकरम काजमी, शमशाद, मुन्ना, सूफियान काजमी, मो. अशफाक, रिहान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें