फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी घोषित
विज्ञापन


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और दलीप सेठ ने जिला व्यापार मंडल के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें शीतल टंडन केे जिलाध्यक्ष, संजय भसीन को जिला महामंत्री और अनिल गर्ग को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री दीपक राज सिंघल ने पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन नए सत्र में भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि पूरी टीम को साथ लेकर संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। व्यापारी प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मेजर एसके सूरी, कमल गुप्ता, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, बलदेवराज खुंगर, संदीप सिंघल, देवेंद्र गुप्ता, गुलशन नागपाल, रवि बब्बर, आशु सिंधु, जीएस बब्बर, विजय भसीन, गणेशी लाल, श्रवण गुप्ता, राजीव चावला, एसके आहूजा, गौरव महाजन, आशीष खुराना, सुमित खरेजा, नवीन गुप्ता, मुरली खन्ना, नवकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें