फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन


गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और घायल को जिला अस्पताल और मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवाया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम पांच बजे मुजफ्फरनगर मार्ग पर दया शुगर मिल के पास गागलहेड़ी से नागल की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार शेखपुरा कदीम निवासी तीस वर्षीय कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक इलियास गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। ट्रक चालक हनीफ निवासी शाहजहांपुर को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें