सहारनपुर। अखिल भारतीय खटीक महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी नियुक्त किए गए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अनुशासन हीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कैलाशपुर स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जौहरी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। इसलिए अनुशासन हीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन विरोधी कार्य किए जाने पर उन्हें चेतावनी दी है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की है। उन्होंने फकीरचंद छलेरिया को हरियाणा एवं पंजाब, डॉ. पवन सवई को दिल्ली प्रदेश, बृजमोहन को पश्चिम बंगाल, राजेश जौहरी को उत्तराखंड, डॉ. फलकुमार पंवार को गुजरात प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में जगदीश बस्सीवाल, सुनील फौजी, देवकरण चौहान को राष्ट्रीय टीम और राजू को प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। डॉ. पवन सवई, डॉ. फल कुमार पंवार, फकीरचंद छलेरिया, विनय सवई, बृजमोहन, डॉ. सुभाष वर्मा, नाथीराम पठेडिया, राजेश जौहरी, बिजेंद्र तितौरिया, नरेश धारिया, डॉ. अशोकर पंवार, मदनपाल सिंह आदि रहे।