योग करने से बुद्धि होती है तेज
रामपुर मनिहारान। योगाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। योग करने से हमारी बुद्धि तेज होती है और मस्तिष्क में अच्छे विचार आते हैं।
यहां पूर्व माध्यमिक टाऊन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पंतजलि परिवार के योगाचार्य संजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को योग क्रियाएं कराई और योग से शरीर में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को प्राणायाम, अनुलोम, विलोम, ताड आसन, सूर्य प्रणाम, शीर्षासन, भ्रंस्तिका, भ्रामरी, चंद्रासन आदि योग कराए और उसने शरीर में होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि स्कूल छुट्टी के दिनों में सभी छात्र-छात्राए अपने घरों में योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। राज्यपाल से पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक बाबूराम शर्मा ने कहा कि योग करने के हम अपने शरीर को बिना दवाई के ठीक कर सकते है। योग करने से हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सत्यपाल वर्मा, ओमलता देवी, ईरा चौहान, सुषमा, रीता, नीरज, सारिका, मानसी, अमर दीप आदि का सहयोग रहा।