फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने कोतवाली में की सर्राफ से घंटों पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस ने सोमवार को बेहट के एक सर्राफ को हिरासत में लेकर कोतवाली में घंटों पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस बेहट कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा, लेकिन दुकान बंद थी। इस पर पुलिस ने सर्राफ के मकान पर छापा मारकर सर्राफ को हिरासत में ले लिया और बेहट कोतवाली ले आई। यहां हिमाचल पुलिस ने सर्राफ से घंटों पूछताछ की। हिमाचल पुलिस चोरी की किसी वारदात में पकड़े गए दो चोरों की निशानदेही पर सर्राफ तक पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक चोरों ने इसी सर्राफ को चोरी किया गया जेवरात बेचा था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने सर्राफ को छोड़ दिया, जबकि सूत्रों की माने तो हिमाचल पुलिस ने सर्राफ से एक सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। इसके बाद भी पुलिस सर्राफ को छोड़कर चली गई। इससे हिमाचल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ हो गए है।
हिमाचल प्रदेश की नाहन पुलिस चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में आई थी। एक सर्राफ को भी उसने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद सर्राफ को छोड़ दिया गया। उन्हें बस इतनी ही जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमपी सिंह, कोतवाली प्रभारी बेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें