फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर छापामारी कर पकड़े अनाधिकृत वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर छापामारी कर पकड़े अनाधिकृत वेंडर
विज्ञापन

सहारनपुर। सहायक वाणिज्य प्रबंधक रीतिका वशिष्ठ और उनकी टीम के सहारनपुर स्टेशन पर छापा मारने के कुछ देर बाद ही अवैध वेंडर सक्रिय हो गए। लेकिन शाम को फिर से अधिकारियों ने छापा मारकर चार वेंडरों को पकड़ लिया।
शनिवार को अंबाला से सहारनपुर पहुंचे आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त व एसीएम ने छापेमारी की। उसके बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अभी छापा मारकर एसीएम जाने की तैयारी ही कर रहीं थीं कि अनाधिकृत वेंडर फिर से स्टेशन पर पहुंच गए। जिस पर टीम ने घेराबंदी पर चार अनाधिकृत वेंडर्स को पकड़ लिया और आरपीएफ को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर कार्रवाई के बाद टीम खानआलमपुरा यार्ड की ओर चल दी। जब टीम अस्पताल पुल के नीचे पहुंची तो वहां रेहड़ियों को देख रुक गए। वहां पर फल विक्रेता आउटर पर खड़ी ट्रेनों में बेचने का काम कर रहे थे। टीम में शामिल आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त ने उन्हें वहां से भगाया।
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त नरेंद्र मोहन वशिष्ठ ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत वैंडरों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें