फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में महिला और चिकित्सक के विवाद में हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सीएचसी में बृहस्पतिवार को एक महिला और डॉक्टर के बीच हुए विवाद में धक्का-मुक्की हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में महिला के परिजन डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और सीएचसी स्टॉफ को समझाकर स्थिति संभाली। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर ले ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे इंदिरा कालोनी निवासी एक महिला सीएचसी में दवाई लेने के लिए गई थी। यहां उसकी डॉक्टर के साथ लाइन में लगने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। महिला ने डॉक्टर पर पर्ची फेंकने और अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का आरोप था, कि उसकी गर्दन पकड़कर उसे पीटने का प्रयास किया गया। इसी बीच महिला की सूचना पर उसके परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और परिजनों में शामिल एक युवक ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन के केबिन में ही डॉक्टर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी चाही। उधर डॉक्टर का कहना था, कि वह इमरजेंसी में मरीज देख रहे थे। महिला लाइन में लगे मरीजों के आगे आकर खड़ी हो गई। उन्होंने उसे लाइन में लगने के लिए कहा, तो आरोप है, कि वह आगबबूला हो गई और उसने पास में रखे स्टूल से उन पर हमला करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया, कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने बेवजह हंगामा खड़ा किया। गलती महिला की है। इसके बाद उसके परिजनों ने काफी लोगों की मौजूदगी में डॉक्टर को पीटने का प्रयास किया। गालियां तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नितिन, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें