फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण की रिहाई के बाद होगा चुनाव पर होगा फैसला-भीम आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर हिंसा से सुर्खियों में आई भीम आर्मी चुनाव लड़ने का इरादा तो रखती है मगर खुले तौर पर एलान नहीं कर पा रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि भीम आर्मी सुप्रीमो रावण के जेल से बाहर आने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। बिहार में कैडर कैंप खत्म कर बृहस्पतिवार को सहारनपुर लौटे भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल का कहना है कि चुनाव लड़ने के बारे में अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल पूरा प्रयास जेल में बंद रावण की रिहाई कराने पर है। चंद्रशेखर के बाहर आने के बाद चुनाव लड़ने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल संगठन को मजबूत करने के लिए कैडर कैंप लगाए जा रहे हैं। देश भर में लोगों को भीम आर्मी से जोड़ा जा रहा है। जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया महाराष्ट्र और उत्तराखंड में कैडर कैंप लगा चुके हैं। हरियाणा में कैडर कैंप चल रहा है। इसके साथ ही जिले के रामनगर, आमवाला, बेहट में भी कैडर कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को जोड़ा जा रहा है और जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें